कांकेर, 27 मई (आरएनएस)। यार और शादी के नाम पर युवती की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस गया, शिकायत मिलते ही बडग़ाँव पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपी को घर से उठाया और सीधे जेल पहुंचा दिया। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के थाना बडग़ाँव क्षेत्र में सामने आए इस सनसनीखेज मामले ने इलाके में हलचल मचा दी। 26 मई 2026 को एक पिता अपनी बेटी के साथ हुए कथित धोखे और दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाना बडग़ाँव पहुंचा। प्रार्थी ने लिखित आवेदन देकर बताया कि आरोपी रमेश कुमार उइके उर्फ डमरू पिता शमसाय उइके उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मेंड्रा थाना बडग़ाँव ने युवती को शादी का भरोसा दिया, प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकरने लगा, जिसके बाद पीडि़ता और उसका परिवार पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत मिलते ही थाना बडग़ाँव पुलिस ने अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे और एसडीओपी रवि कुजूर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी अच्युत चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी की, घेराबंदी कर उसे उसके घर से पकड़ लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में एएसआई भोजराज मौर्य, प्रधान आरक्षक ज्योति साहू, आरक्षक दिनेश गढिय़ा, रवीन्द्र कुमार नेताम, महिला आरक्षक गीता उसेंडी, टीकाराम घोघरे और नंद सिन्हा की अहम भूमिका रही। बहरहाल, कांकेर पुलिस का साफ संदेश है कि महिलाओं को झूठे प्यार और शादी के जाल में फंसाकर शोषण करने वालों को अब कानून सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाएगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

