० शैलेन्द्री धीवर कर रहीं हर महीने 25 से 30 हजार की आय अर्जित
रायपुर, 27 मई (आरएनएस)। कुछ करने का जज़्बा हो और शासन की योजना का साथ मिल जाए तो कोई मुश्किल नहीं रोक सकती। इसी कथन का सच कर दिखाया है शैलेन्द्री धीवन ने। श्रीमती धीवर बिहान योजना के स्व-सहायता समूह से जुड़कर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है।
श्रीमती धीवर ने सीमित संसाधनों के साथ सिलाई का कार्य शुरू किया। प्रारंभ में उन्हें छोटे ऑर्डर मिलते थे लेकिन धीरे-धीरे लोग उनके काम को पसंद करने लगे। इसके पश्चात् उन्होंने गन्ना जूस का व्यवसाय प्रारंभ किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। अपनी बढ़ती आय को देखते हुए उन्होंने कपड़ों का एक छोटा व्यवसाय शुरू किया। शुरूआत मे कभी ग्राहकों की कमी तो कभी पूजीं की दिक्कत जैसी समस्याएं उनके सामने आई, लेकित मेहनत और अच्छी सेवा से उनकी दुकान चल पड़ी और आज उन्होंने सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
आज शैलेन्द्री हर महीने 25 से 30 हजार की आय अर्जित कर रही हैं, और अन्य महिलाओं के लिए प्ररणास्त्रोत भी बनी हैं।
०


