रायपुर, 27 मई (आरएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा ग्रीष्मकालीन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न वन-वे TOD (ट्रेन ऑन डिमांड) स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में इन ट्रेनों में पर्याप्त संख्या में सीटें एवं बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म यात्रा का बेहतर अवसर मिल सकता है।
27.05.2026 को जारी नवीनतम ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों में अभी पर्याप्त सीटें उपलब्ध रिक्त बंर्थ की स्थिति:
(1)गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर TOD स्पेशल
(2)गाड़ी संख्या 08707 दुर्ग-एर्नाकुलम TOD स्पेशल
(3) गाड़ी संख्या 08811 गोंदिया-आगरा कैंट TOD स्पेशल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुविधाजनक एवं आरामदायक बनाएं। टिकटों की बुकिंग IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप रेल वन तथा सभी आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध है। रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं उपलब्ध बुकिंग के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
विस्तृत जानकारी निम्न अनुसार है :-
0

