कोण्डागांव, 27 मई (आरएनएस)। जिला अंतर्गत मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 05 शासकीय कर्मचारियों को बुधवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेजुएटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान कीं। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराते हुए सेवानिवृत्ति के दिन ही संबंधित कर्मचारियों को पेंशन प्राधिकार आदेश संभागीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा जारी कराया गया।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों में पुलिस विभाग के उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुतुल हालदार, कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-02 सिंगलू राम कोर्राम, शिक्षा विभाग के प्रधानपाठक सोप सिंह राना तथा प्राचार्य बसंत कुमार राठौर शामिल हैं। इस अवसर पर कलेक्टर पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा, जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

