० थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटमेटा आयतुपारा के पास आरोपी रामलाल कारटम एवं लक्ष्मण आरकी के बीच हुए आपसी वाद विवाद के चलते रामलाल द्वारा लक्ष्मण को पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दिया
बीजापुर, 27 मई (आरएनएस)। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25.05.2026 को मृतक लक्ष्मण आरकी, रामलाल कारटम एवं मल्ला पोयामी मेला देखने फुल्लोड गए थे। मेले से वापस लौटते समय कोटमेटा आयतुपारा के पास मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे लक्ष्मण आरकी एवं रामलाल कारटम के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान रामलाल कारटम द्वारा पास पड़े पत्थर से लक्ष्मण आरकी के सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की रिपोर्ट पर थाना जांगला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल कारटम पिता स्व0 सहदेव कारटम उम्र 32 वर्ष, निवासी मालेगुण्डा जैगुर थाना जांगला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी के ममोरण्डम कथन एवं निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया गया ।
प्रकरण में थाना जांगला द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

