रायपुर, 27 मई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गंज थाना क्षेत्र के पारस नगर इलाके में नशा करने से रोकने पर पिता-पुत्र द्वारा पड़ोसी परिवार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पारस नगर निवासी अरुण साहू के घर के सामने आए दिन नशेबाजों का जमावड़ा लगा रहता था। इसी बीच अरुण साहू ने स्थानीय युवक साहिल खान को घर के सामने नशा करने से मना किया। इस बात से नाराज साहिल खान ने अपने पिता इस्माइल के साथ मिलकर अरुण साहू और उनके परिवार पर हमला कर दिया।
हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटा अनुज घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों साहिल खान व इस्माइल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

