दुर्ग, 27 मई (आरएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के परिपालन में ‘सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कल 28 मई 2026 को होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों की तिथियों में संशोधन किया गया है। उक्त तिथि को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण आम जनता की सुविधा हेतु यह निर्णय लिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के अंतर्गत सामुदायिक भवन सोमनी का शिविर अब 29 मई 2026 को, नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-4 शिवाजी नगर (वार्ड-49 डोम शेड) का शिविर अब 02 जून 2026 को तथा जनपद पंचायत धमधा के कन्हारपुरी का शिविर अब 04 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इन तीन स्थानों के अतिरिक्त पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार शेष सभी शिविरों के स्थान एवं तिथि यथावत रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को संशोधित स्थलों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि नागरिकों को शासकीय योजनाओं का सुचारू लाभ मिल सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

