रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। नवनियुक्त खटीमा क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने खटीमा क्रय-विक्रय समिति के अंतर्गत संचालित खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर एवं खाद वितरण प्रणाली की गहन जांच की। वहीं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अन्नदाता किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और वितरण प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहे। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में कई किसान ऐसे हैं जिनका खतौनी में नाम दर्ज नहीं है। सिर्फ स्टॉम्प की भूमि पर वह किसानी करते हैं। इस कारण उन्हें खाद मिलने में कठिनाई होती है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही उनकी समस्या का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास स्टाम्प की भूमि है, वह भी अपना स्टाम्प दिखा कर खाद के सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

