रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। लक्ष्मी शुगर मिल की मालकिन श्रेया साहनी को गुजरात पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब कोतवाली झबरेड़ा पुलिस भी शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज मुकदमों की फाइलें खंगालने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली झबरेड़ा में शुगर मिल मालकिन श्रेया साहनी, महाप्रबंधक सुरेश शर्मा और मिल डायरेक्टर रमजान के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। चार फरवरी 2025 को हर्ष शर्मा निवासी ग्राम हल्लूमाजरा थाना भगवानपुर ने शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि इकबालपुर शुगर मिल की जमीन का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर करीब नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

