रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। कांग्रेस सेवा दल की बैठक में प्रदेश सचिव सुलेमान मलिक ने केंद्र सरकार से बकरीद के अवसर पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। बैठक में मौजूद लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। ग्राम भक्तों वाली में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुलेमान मलिक ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल हमेशा से गोकशी के विरोध में आवाज उठाता रहा है। गौ माता प्राचीन काल से ही पूजनीय रही है और करीब 25 वर्ष पहले तक किसान एवं मजदूर परिवारों में गाय, भैंस और बैल बड़ी संख्या में पाले जाते थे। इन्हीं पशुओं से मिलने वाले दूध, घी, मक्खन और छाछ से परिवारों की जरूरतें पूरी होती थीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

