रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। एक ग्रामीण ने एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी को भगाने और घर में रखे हजारों रुपये और सोने के जेवर भी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़त पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। परिजनों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पीडि़त के मुताबिक, बीते दिन जब परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे, तभी मौका पाकर गांव का ही आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

