रुड़की,27 मई(आरएनएस)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तांशीपुर एक और दो में भाषा समर कैंप में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान बच्चों को सामान्य बोलचाल, शब्द ज्ञान, लेखन और संवाद कौशल का अभ्यास कराया गया। साथ ही खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां बताई गई। प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि समर कैंप दो जून तक संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार कौशिक, कुमुद वशिष्ट, राजेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

