रुड़की,27 मई(आरएनएस)। कस्बे की सर्विस मार्ग से लेकर चौराहे व हरिद्वार बाईपास पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को एक लाइन में चलाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बुधवार को कस्बे में मेन बाजार, सर्विस मार्ग पर गलत साइड से वाहनों की आवाजाही ने जाम लगा दिया। गलत दिशा से आने-जाने वाले वाहन चालकों में एक-दूसरे से जल्द निलकने की होड़ मची रही। इस दौरान सर्विस मार्ग पर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे सर्विस मार्ग पर बनी दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

