रुड़की,27 मई(आरएनएस)। आरोपियों ने एक मूक-बधिर व्यक्ति की जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने का विरोध करने पर पीडि़त परिवार पर तलवारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में दो बुजुर्गों के सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जबकि एक महिला और युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मन्नाखेड़ी निवासी अतुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा दुष्यंत मूक-बधिर हैं। आरोप है कि गांव के ही हरेंद्र कुमार और ब्रह्मपुर जट्ट निवासी मेघार्थी मलिक ने साजिश रचकर दुष्यंत की जमीन का दान पत्र बिना किसी कानूनी अनुमति के सुभाष के नाम करा दिया था। आरोप है कि बीते 29 अप्रैल को पीडि़त अतुल कुमार, उनकी माता मुकेश, और चाचा दुष्यंत व सोहनवीर लहबोली गांव के पास अपने खेत में पानी चला रहे थे और चारा काट रहे थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

