रुड़की,27 मई(आरएनएस)। श्री खाटू श्याम मंदिर में पद्मिनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। पूरा मंदिर परिसर दिनभर जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजता रहा। बुधवार को एकादशी पर्व के लिए बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार ताजे फूलों से किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। सुबह के समय पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष आरतियों का क्रम चलता रहा। दोपहर की आरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया। इस दौरान पद्मिनी एकादशी पर निशान यात्राएं भी निकली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

