रुड़की,27 मई(आरएनएस)। बुधवार को ढंडेरा स्थित राज विहार कॉलोनी मे एक घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर में आग लगने के कारण उसके फटने की आशंका को देखते हुए लोगों की सांसे थम गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर यूनिट तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई। कोतवाली रुड़की अंतर्गत राज विहार कॉलोनी, योगेश्वर स्कूल के पास एक घर की रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। गैस पर उस समय खाना बनाया जा रहा था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

