रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। नगर निगम रुड़की ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया। निगम की टीम ने बीटी गंज बाजार से नेहरू स्टेडियम रोड तक सड़क और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अस्थायी ठिए लगाकर व्यापार करने वालों और दुकानों के बाहर सामान फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी, एएसडीएम हरी गिरी, वरिष्ठ कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता नगर निगम कर्मचारियों व पुलिस फोर्स के साथ बीटी गंज बाजार पहुंचे। टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार खुद ही सामान समेटते नजर आए। निगम की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। स
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

