रुड़की,27 मई(आरएनएस)। रुड़की पब्लिक स्कूल तथा सिद्धपीठ शनि देव मंदिर शेरपुर के पास मंगलवार की रात झाडिय़ों व पेड़ों में आग लग गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की टीम मोके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग स्कूल और मंदिर तक नहीं पहुंची। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान टीम में विपिन सैनी, नरेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र और सुनील बंदोलिया मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

