रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। जसवाला गांव में झगड़ रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चलान कर दिया। पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जस्वावाला गांव में कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन वह आपस में झगड़ा करते रहे। इस पर पुलिस कल्लू, मोनू, अजय और करन को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

