रुड़की,27 मई(आरएनएस)। सिंचाई विभाग की भूमि पर अस्थाई खोखों पर लगे बिजली मीटर उतारने पर हंगामा हो गया। इस दौरान लोगों ने एसडीओ की गाड़ी की खिड़की खोलकर उतारे गए मीटरों को भी बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ा और मामले की जानकारी ली। इसके बाद सहमति बनी की कि खोखे मालिकों को मीटरों के दस्तावेजों को दिखाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

