रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को उल्लास और सौहार्दपूर्ण मनाया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन और पालिका ने कमर कस ली है। पुलिस ने साफ किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, नगर पालिका परिषद भी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटी है। पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी और अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि त्योहार के मद्देनजर नगर में तीन दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए जिससे कहीं भी गंदगी न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

