उत्तरकाशी,27 मई(आरएनएस)। मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भोजन माताओं ने तहसीलदार कमल सिंह राठौर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा कि लंबे समय से वे कम मानदेय में कार्य करने को मजबूर हैं। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द ही मानदेय बढ़ाने तथा अन्य लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की। सीएम को प्रेषित ज्ञापन में भोजन माताओं ने कहा कि वे पिछले करीब 20 सालों से विद्यालयों में सेवाएं दे रही हैं लेकिन वर्तमान में उन्हें मात्र 3000 रुपये प्रतिमाह मिल रहा है। भोजन माताओं ने समान कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन देने तथा सभी भोजन माताओं का स्थायीकरण किए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर रजनी रावत, बामदेवी, नीलम, कुलवंती, दर्शनी देवी, रामप्यारी, कृष्णा, सुचिता देवी, अम्बाला, शांति देवी, उर्मिला, मोहनी देवी, रीता देवी, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

