ऋषिकेश,27 मई(आरएनएस)। तीर्थनगरी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम को याद किया। वक्ताओं ने पंडित नेहरू द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया। बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सभी ने पंडित नेहरू की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वायुसेना से सेवानिवृत्त देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि आज ही के दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस दुनिया को अलविदा कहा। लेकिन उनके विचार और देश के प्रति उनका योगदान आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कहा कि पंडित नेहरू केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत को लोकतंत्र, शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास की मजबूत नींव दी। उनका मानना था कि किसी भी देश की असली ताकत उसके युवा और उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है। इसी सोच के कारण देश में बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों, वैज्ञानिक केंद्रों और उद्योगों की स्थापना हुई।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि स्व. जवाहर लाल नेहरू ने भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित पहचान दिलाई। उन्होंने शांति, भाईचारे और गुटनिरपेक्षता की नीति को अपनाकर दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत हमेशा शांति और मानवता के पक्ष में खड़ा रहेगा। वे बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें “चाचा नेहरू” कहकर बुलाते थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से साबित होती है। मौके पर पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, बैशाख पयाल, चंदन पंवार, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, प्यारे लाल जुगरान, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सरोजनी थपलियाल, अशोक शर्मा, ऋषि सिंघल, पूरनजय भारद्वाज, मधु जोशी, सुमित चौहान, मदन शर्मा, हिमांशु कश्यप, हरि नेगी, आदित्य झा, विश्वजीत अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

