ऋषिकेश,27 मई(आरएनएस)। ऋषिकेश के सिनेमाघर रामा पैलेस में 29 मई से उत्तराखंडी फिल्म “तेरी माया” का प्रदर्शन होगा। यह फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति, भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती है। बुधवार को दून मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, उत्तराखंडी फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह चौहान, समाजसेवी धीरज सिंह ने सँयुक्त रूप से उत्तराखंडी फीचर फिल्म तेरी माया के पोस्टर का लोकार्पण किया। डॉ. राजे नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों पर आधारित बहुप्रतीक्षित उत्तराखंडी फिल्म “तेरी माया” शुक्रवार 29 मई से रामा पैलेस सिनेमा हॉल ऋषिकेश में रोजाना एक शो में सुबह 10:30 बजे से प्रदर्शित की जाएगी। कहा कि ‘लगनी फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित इस फिल्म को देहरादून में दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है। फिल्म की भावनात्मक कहानी, उत्तराखंड की सुंदर लोक संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने वाले प्रस्तुतीकरण को दर्शकों ने बेहद सराहा है। कहा कि “तेरी माया” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि प्यार, त्याग, रिश्तों और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ी भावनाओं की संवेदनशील कहानी है, जो दर्शकों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोडऩे का प्रयास करती है।
कहा कि फिल्म का निर्माण अवध नारायण प्रसाद, लेखन एवं निर्देशन संजय सिंह नेगी ने किया है। फिल्म के छायांकन मनोज सती, संगीत निर्देशन रणजीत सिंह तथा गीत संजय सिंह नेगी ने लिखे हैं। फिल्म का संपादन दर्श चितरोड़ा एवं हेमंत चव्हाण, मुख्य सहायक लेखक हेमचंद्र सिंह रावत एवं मुख्य सहायक निर्देशक जगतार सिंह कलवाना, डांस मास्टर अरुण फरासी हैं। फिल्म को अपने मधुर स्वर से लोक गायक साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला, अमित खरे, अंजली खरे एवं सविता पर्सवान ने सजाया है। फिल्म में मुख्य कलाकारों में अभिनेता सावन गैरोला, अभिनेत्री भावना कांडपाल, साक्षी काला,अभिनेता पन्नू गुसाईं, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी,अमन रौतेला, यशवीर नेगी एवं आरुषि धनाई प्रमुख भूमिकाओं में हैं।उन्होंने सभी से इस फिल्म को देखने की अपील की। मौके पर समाजसेवी रोशन उपाध्याय, स्वेता शर्मा, मनोज सती, हेमचन्द्र सिंह रावत, मनोज नेगी, अलका बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

