ऋषिकेश,27 मई(आरएनएस)। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में बुधवार को मारामारी की नौबत आ गई। कतारों में यात्रियों के सब्र का बांध भी टूटता दिखा, जिसमें एक यात्री का हाथ काउंटर की खिड़की पर तेजी लग गया, जिसमें काउंटर का कांच चटक टूट गया। कांच का बड़ा टुकड़ा भीतर रजिस्ट्रेशन कर्मी महिला के ऊपर गिर गया, जिसमें व बालबाल बच, तो गई, मगर इससे वह करीब बीस मिनट तक सहमी हुई दिखाई दी। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने किसी तरह से स्थिति को संभाला और यात्रियों को नियंत्रित किया। बुधवार सुबह सात बजे चारधाम ट्रांजिट केंद्र में रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलने से पहले ही यात्रियों की कतारें लग गई थी। विभिन्न राज्यों के यात्रियों ने अत्याधिक भीड़भाड़ में किसी तरह से पंजीकरण कराया। केंद्र में 24 और यात्रा बस अड्डे पर छह काउंटरों पर सुबह से दोपहर दो बजे यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। कुल नौ हजार यात्रियों को ही रजिस्ट्रेशन मिल चुका है। जबकि, कतार में बाकी यात्रियों को मायूसी हाथ लगी।यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि करीब दो हजार यात्री ट्रांजिट केंद्र व आसपास रजिस्ट्रेशन के लिए रुके हुए हैं। केंद्र में यात्रियों भोजन व विश्राम के लिए इंतजाम किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटरों को गुरुवार सुबह सात बजे फिर से खोला जाएगा। फिलहाल सुबह से दोपहर ही काउंटर खुल रहे हैं। प्रशासन की ओर से समय बढ़ाने का निर्देश मिलता है, तो निरंतर पंजीकरण की व्यवस्था के लिए संबंधित एजेंसी के साथ पूरी तैयारी की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

