विकासनगर,27 मई(आरएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश एवं पुन: पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के डाकपत्थर एलएससी अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू की ओर से संचालित विभिन्न ऑनलाइन एवं ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। नए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्टूडेंट सर्विसेज के एडमिशन सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश तथा पुन: पंजीकरण कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

