विकासनगर,27 मई(आरएनएस)। चकराता वन प्रभाग के सहिया क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को कालसी तहसील के अंतर्गत अलसी गांव निवासी मुन्ना सिंह बिष्ट की दुधारू गाय को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। लगातार हो रहे हमलों से पशुपालकों में भारी रोष व्याप्त है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

