हरिद्वार,27 मई(आरएनएस)। चारधाम यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को हरकी पैड़ी, खडख़ड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरियों की जांच की गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रयोगशाला जांच के लिए पनीर, दूध और तैयार खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच की गई। टीम ने मौके पर लोगों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते हुए खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

