हरिद्वार,27 मई(आरएनएस)। भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से देश में बड़ा बदलाव लाने का कार्य किया। गांवों और शहरों में शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और लखपति दीदी जैसी योजनाएं लोगों के लिए लाभकारी साबित हुई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

