देहरादून,27 मई(आरएनएस)। नगर पालिका सभासद गीता कुमांई ने पेड़ों पर कील और पोस्टर लगाये जाने का विरोध किया। उन्होंने पर्यटकों को वन टूरिस्ट वन प्लाट के तहत पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने की मांग की। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर मसूरी वन विभाग के क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया। बुधवार को सभासद ने मसूरी में पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाई जा रही मुहिम मिशन ग्रीन मसूरी के तहत मसूरी वन विभाग के क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि मालरोड सहित अन्य स्थानों पर पेड़ों पर कीलें ठोककर पोस्टर लगाये जा रहे हैं, जिससे पेड़ों को नुकसान हो रहा है। पेड़ों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए जनजागरूकता की जाए।
मिशन ग्रीन मसूरी के तहत वन विभाग से मांग की गयी कि एक पर्यटक एक पौधा कार्यक्रम चलाकर पर्यटकों को मसूरी के पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाए। स्कूल के बच्चों को प्लांट अंगीकृत करने, जंगलों को आग से बचाने के लिए व प्लास्टिक फ्री मसूरी बनाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। सभासद गीता ने कहा कि मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग का कार्य नहीं है, बल्कि समाज एवं प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

