देहरादून,27 मई(आरएनएस)। मां साहिब देवी अहिल्या होल्कर की 301 वीं जयंती समारोह पाल, बघेल, होल्कर, धनगर और गडरिया समाज के लोगों द्वारा 31 मई को एडिफाई वर्ल्ड स्कूल बंजारावाला में धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रेस क्लब में बुधवार को हुई प्रेस वार्ता में देवी अहिल्या बाई होल्कर उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मां साहिब ने हरिद्वार ऋषिकेश में घाटों का जीर्णोद्वार, धर्मशाला निर्माण, अनेकों कल्याणकारी कार्य सम्पन्न कराए। व्यापारिक मार्ग सुरक्षित करवाए, बाजार विकसित किए, कृषि को प्रोत्साहन दिया और जल व्यवस्था सुधारी। जरुरत पडऩे पर युद्धभूमि में साहसिक फैसले लिए। आगे बढ़कर खुद नेतृत्व प्रदान किया। 28 साल के शासन ने उन्होंने आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित कर दिया।आयोजन समिति के डीके पाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 51 पाल बंधुओं का संयोजक मंडल बनाया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

