देहरादून,27 मई(आरएनएस)। काशीपुर में आयोजित तीसरी लेजर रन एवं चौथी बाइथल-ट्राइथल स्टेट चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दून के खिलाडिय़ों ने नौ पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अवनी राणा, आरना चौहान और रितेश अग्रवाल का चयन नेशनल बाइथल-ट्राइथल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ये तीनों सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं। बुधवार को बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने पदक विजेता व चयनित खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। तीसरी लेजर रन एवं चौथी बाइथल-ट्राइथल स्टेट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन काशीपुर में 21 से 23 मई तक हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने किया। इसमें एसबीपीएस के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 रजत व 1 कांस्य पदक सहित 9 पदक अपने नाम किए।
प्रदेशभर से 150 से अधिक खिलाडिय़ों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। एसबीपीएस के 4 छात्रों ने सभी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में अवनी राणा ने अंडर 17 लेजर रन, बाइथल और ट्रायथल में सिल्वर मेडल जीता। Óआरना चौहान ने अंडर-15 लेजर रन, बाइथल और ट्रायथल में सिल्वर मेडल जीता जबकि Óरितेश अग्रवाल ने अंडर-17 बाइथल और ट्रायथल में सिल्वर मेडल और लेजर रन मे ब्रॉन्ज मेडल जीता।राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 मई से चार जून तक विद्यापीठ यूनिवर्सिटी अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी पदक विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

