रायपुर, 28 मई (आरएनएस)। देश के जाने-माने कथाकार, लेखक, संपादक श्री बलराम 29 मई को समय 3 बजे राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद , शंकर नगर रायपुर में शिक्षा नीति-2020 के विशेष संदर्भ में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और मेरा लेखनÓ विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।
श्रीबलराम ने दैनिक ‘आजÓ (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत की। उन्होंने ‘सारिकाÓ, ‘नवभारत टाइम्सÓ (साहित्य संपादक) और ‘लोकायतÓ जैसी पत्रिकाओं का संपादन किया है । वर्तमान में वे भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के तहत ‘समकालीन भारतीय साहित्यÓ (साहित्य अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका) के संपादक हैं । उन्होंने एनसीईआरटी (नई दिल्ली के पाठ्यचर्या समिति) के विशेषज्ञ के रूप में उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं ।
एक अन्य आयोजन में उन्हें पर डॉ. बालेन्दु शेखर तिवारी स्मृति लघुकथा पुरस्कार-2026 से अलंकृत किया जायेगा । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से उनके 75 वें वर्ष पर अभिनंदन किया जायेगा ।
श्री बलराम छत्तीसगढ़ के रचनाकारों की विभिन्न कृतियों का विमोचन करेंगे । इनमें प्रमुख हैं – डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर – सत्य, साहस और संघर्ष का सृजन-विस्तार (संपादक – डॉ. रमेश तिवारी और राजशेखर चौबे), नेता जी घूँघट के सामने (हास्य व्यंग्य संग्रह – डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर), नारी का संबल (त्रैमासिक पत्रिका – संपादक श्रीमती शंकुतला तरार), छत्तीसगढ़ मित्र (मासिक पत्रिका – संपादक : डॉ. सुधीर शर्मा), वैभव वैभव प्रकाशन की कृतियों तथा जयप्रकाश मानस की दो लघुकथा संग्रहों बची हुई हवा तथा दो कतार पीछे का विमोचन करेंगे।
शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

