रायपुर, 28 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी कोर्स में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया है।
डॉ. पल्लवी दुबे वर्तमान में बेंगलुरु के मनिपाल हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें गोल्ड मेडल और नेशनल सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
डॉ. पल्लवी रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश दुबे और डॉ. रुचि दुबे की पुत्री हैं। उन्होंने शुरुआत से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी मेडिसीन की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के मनिपाल हॉस्पिटल से नेफ्रोलॉजी में सुपर स्पेशलिटी कोर्स किया और अब इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
डॉ. पल्लवी की इस उपलब्धि से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

