धमतरी, 28 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद फल दुकान के भीतर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना अंबेडकर चौक क्षेत्र की है। यहां स्थित एक बंद फल दुकान के अंदर युवक का शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

