रुड़की 28 मई (आरएनएस)। रुड़की रोडवेज बस अड्डे से लक्सर के लिए बस सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बस सेवा का संचालन एक जून से किया जाएगा। यह बस ढंडेरा और लंढौरा मार्ग से होकर लक्सर और दल्लावाला जाएगी। जानकारी के अनुसार, रुड़की डिपो से कई शहरों के लिए बसें संचालित की जाती हैं, लेकिन लंबे समय से लक्सर के लिए कोई नियमित बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। वर्ष की शुरुआत में इस मार्ग पर बस सेवा चलाने की योजना बनाई गई थी।
मई में परिवहन निगम द्वारा सर्वे किया गया और अंतत: बस सेवा शुरू करने की मंजूरी दी गई। परिवहन निगम ने इस बस के लिए किराया भी तय कर दिया है। रुड़की से लक्सर की दूरी करीब 26 किलोमीटर और दल्लावाला करीब 50 किलोमीटर है। इस दूरी के हिसाब से रुड़की से लक्सर तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराया 40 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि दल्लावाला के लिए किराया 80 रुपये रखा गया है। डिपो प्रबंधन ने बस की परिचालन प्रक्रिया, समय सारणी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

