दरियापुर, 12 जून (आरएनएस)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ठिका हनुमान मंदिर परिसर में दिवंगत आईपीएस अधिकारी सह धार्मिक न्यास परिषद के सचिव पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरीय नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कहा कि कुणाल साहब निडर और साहसी पुलिस अधिकारी होने के साथ ही सनातन संस्कृति की रक्षा और समाजसेवा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पटना हनुमान मंदिर हो या अयोध्या राम मंदिर निर्माण, कुणाल साहब के योगदान की चर्चा के बिना अधूरी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह ने पटना हनुमान मंदिर द्वारा संचालित महावीर कैंसर संस्थान, महावीर नेत्रालय, वात्सल्य अस्पताल और अयोध्या राम मंदिर में संचालित राम रसोई की चर्चा करते हुए कहा कि उनके सामाजिक कार्यों को दुनिया हमेशा याद करेगी। विधान पार्षद प्रतिनिधि सह बेला मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा ने कुणाल साहब को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हमें उनसे समाजसेवा की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अयोध्या स्थित अमावा मंदिर परिसर में दिवंगत कुणाल साहब की प्रतिमा के अनावरण पर खुशी जताई।
इस अवसर पर नृपेंद्र सिंह, अंकित सिंह, राजेश शर्मा, गुड्डू सिंह, शशि सिंह, श्रीकांत सिंह, अभय सिंह, मुकेश सिंह दि तिवारी, विवेक बिहारी, गौतम शर्मा, धनंजय चौबे, उज्जवल आदित्य समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

