रुड़की 28 मई (आरएनएस)। रुड़की के श्री जगन्नाथ मंदिर में पद्मिनी एकादशी के अवसर पर संस्कृत भारती उत्तरांचलम की जनपद शाखा ने उत्तराखंड के प्रथम गीता शिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में धर्मप्रेमी, शिक्षाविद और संस्कृत प्रेमियों ने भाग लिया। संयोजिका डॉ. कल्पना वत्स ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन से दूर हो रहे हैं। ऐसे में सरल संस्कृत भाषा के माध्यम से गीता के श्लोकों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास महत्वपूर्ण साबित होगा।मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज ने गीता को मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला ग्रंथ बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

