देहरादून 28 मई (आरएनएस)। ईद के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोगों ने शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, एमियुल शेम, हरी हेरिंग, सुनील कुमार बांगा, अजीत सिंह, राजेंद्र घाई और सुशील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

