नैनीताल 28 मई (आरएनएस)। ईद के मौके पर नैनीताल और कैंचीधाम में बाहरी जिलों से आने वाले दोपहिया वाहनों की एंट्री पर गुरुवार को रोक लगाई गई। रूसी बाईपास और नारायणनगर से वाहनों को डायवर्ट किया गया। रूसी बाईपास, नारायणनगर, भवाली सेनिटोरियम और भीमताल समेत विभिन्न एंट्री प्वाइंटों पर बिना पार्किंग के होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोका गया। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा से भेजा गया। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नैनीताल और कैंचीधाम में निजी बाइकों, टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रखी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

