देहरादून 28 मई (आरएनएस)। पर्यटन नगरी में बकरा ईद का पर्व पूरे उत्साह व धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में ईद की जमान अदा की गयी व देश व परिवार की खुशहाली की कामना की गयी।मसूरी में ईद का पर्व धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाया गया। सभी मस्जिदों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इस दौरान लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की वधाई दी। मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसे गये। मसूरी में लंढौर, कुलड़ी, लाइब्रेरी, धोबीघाट आदि मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

