रुड़की 28 मई (आरएनएस)। औद्योगिक क्षेत्र लखेश्वरी स्थित एक फैक्ट्री से कॉपर चोरी कर ले जा रहे दो श्रमिकों को फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के एडमिन मैनेजर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में कार्यरत दो श्रमिक बुधवार देर शाम खाने के टिफिन में कॉपर भरकर और छोटे-बड़े दो ट्रांसफार्मर चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

