रांची 28 मई (आरएनएस)। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (ढ्ढ॥क्र्र) ने शंकर शंभु राजेश को झारखंड का सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्था द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, आवेदन एवं संस्था के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा के बाद बोर्ड ऑफ गवर्नेंस ने यह नियुक्ति की है। संगठन ने शंकर शंभु राजेश को झारखंड में ढ्ढ॥क्र्र चैप्टर के संचालन एवं मानवाधिकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नियुक्त पदाधिकारी को संस्था के सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। संस्था ने विश्वास जताया है कि शंकर शंभु राजेश अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं गरिमा के साथ करेंगे तथा समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं शंकर शंभु राजेश ने संस्था एवं अपने पदाधिकारियों द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे संस्था को और आगे ले जाने तथा मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का प्रयास करेंगे। शंकर शंभु राजेश को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके दोस्तों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने फोन तथा मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

