रांची 28 मई (आरएनएस)। दक्षिण एशिया जेसुइट कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष नियुक्त होने पर परम आदरणीय रेव. फादर अजीत कुमार खेस जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, शशि भूषण राय, आदित्य विक्रम जायसवाल एवं मेंहुल दूबे के साथ माननीय फादर अजीत कुमार खेस से उनके आवासीय कार्यालय “सद्भावना” में शिष्टाचार मुलाकात की गई तथा उनका आशीर्वाद एवं ब्लेसिंग्स प्राप्त किया गया। मुलाकात के दौरान रेव. फादर अजीत कुमार खेस ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अच्छाई की हमेशा जीत होती है।” उन्होंने समाज में सेवा, सद्भाव, मानवता और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दक्षिण एशिया जेसुइट कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद पर फादर अजीत कुमार खेस की नियुक्ति पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं सम्मान की बात है। उनके नेतृत्व में शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवता और समावेशी मूल्यों को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। अंत में सभी ने उनके सफल, प्रेरणादायी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

