देहरादून 28 मई (आरएनएस)। मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पानी का टैंकर गज्जी बैंड से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने घायल चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से हॉस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान अक्षय असवाल (25 वर्षीय) पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर देहरादून के रूप में हुई है। हादसे की सूचना चालक के परिजनों एवं टैंकर मालिक को दी गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

