रुद्रपुर,13 जून(आरएनएस)। 57वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में कार्मिकों ने योगाभ्यास किया। आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 100 दिन योग काउंटडाउन शृंखला में शनिवार को योगाभ्यास किया गया। इस दौरान योग शिक्षक ने योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया। कार्मिकों को योग करने व अपने आसपास व परिचितों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया गया। यहां उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका, निरीक्षक सुशील कुमार, निरीक्षक प्रकाश जोशी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

