रुद्रपुर,13 जून(आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की सचिव ममता पंत के निर्देश पर शनिवार को ओशमिक अकादमी, श्रीपुर बिचुआ में विधिक जागरूकता, ग्रामीण सहायता एवं सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषयक शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधिक सेवाओं एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि आशीष तिवारी ने बताया कि गूगल क्यूआर कोड के माध्यम से विधिक सेवाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है और इसके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा से जुड़े नियमों, लीगल एड क्लीनिक, ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता, पैनल अधिवक्ताओं की सेवाओं तथा नशे व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सलाह और न्यायालय में पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक रीता कफलिया और संचालन इलियास सिद्दीकी ने किया। शिविर में 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अधिवक्ता कविंद्र कफलिया, पूरन सिंह ज्याला, पीएलवी आरबी सिंह राणा, मानवती राणा, माया देवी, पिंकी राणा, विपिन उप्रेती, प्रभु दयाल, मंजू बिष्ट और विमल कुमार मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

