बागेश्वर 29 मई (आरएनएस)। जिले में पुलिस का शराब के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने 19 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आनंद सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम रैखोली थाना झिरौली को 19 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह अपने वाहन में ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

