बागेश्वर 29 मई (आरएनएस)। मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में एएनएम को प्रतिरक्षण किट बांटे गए। इस मौके पर एएनएम को किट के उपयोग के लिए निर्देशित किया गया। अस्पताल में एएनएम को किट वितरित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सपना राजपूत ने कहा कि प्रत्येक को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी। इसके लिए एएनएम को जागरूक होना पड़ेगा और अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को भी जागरूक करना होगा। इस मौके पर किट के साथ विभिन्न सहायक सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह जंगपांगी, गिरीश चंद्र पंत, रोहित पंत, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

