बागेश्वर 29 मई (आरएनएस)। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को काशीपुर रवाना हुए। प्रतियोगिता में जिले से कुल 33 खिलाड़ी, जिनमें 23 बालक एवं 10 बालिकाएं शामिल हैं, प्रतिभाग करेंगे। बता दें कि सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता काशीपुर में की जा रही है। खिलाडिय़ों के साथ कोच किशोर कुमार एवं सुमन नेगी भी मौजूद हैं, जो खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करेंगे। रवाना होने से पूर्व जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फस्र्वाण ने खिलाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर काशीपुर के लिए रवाना किया।
उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

